प्रांतीय वॉच

अंतागढ़ में यातायात जागरूकता रैली एवं हेलमेट बाइक रैली निकाली गई

Share this

अक्कू रिजवी/ कांकेर। जिला उत्तर बस्तर कांकेर में इन दिनों सड़क सुरक्षा माह का आयोजन यातायात पुलिस द्वारा किया जा रहा है जो 17 फरवरी तक चलेगा इसी के तहत अंतागढ़ में आज पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर  एम आर आहिरे  के आदेशानुसार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अंतागढ़   कौशलेन्द्र पटेल  के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी अंतागढ़ नितिन तिवारी के नेतृत्व में 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2021 के मद्देनज़र आज  थाना अंतागढ़ एवं 17 वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी ,कर्मचारियों द्वारा जन जागरूकता हेतु हेलमेट बाइक रैली का आयोजन किया गया,  उक्त रैली अंतागढ़ थाना से आमाबेड़ा तिराहा होते नये बस स्टैंड तक भ्रमण कर यातायात रथ के माध्यम प्रचार प्रसार करते पैम्फलेट बाँटकर जन समुदाय को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई, निरंतर थाना अंतागढ़ द्वारा दौरान उक्त सड़क सुरक्षा माह में  जन समुदाय को यातायात नियमों का पालन कराने हेतु विविध कार्यक्रम किया जा रहा है. सफल रैली कार्यक्रम संपन्न होने पर लोगों ने यातायात जिला प्रभारी रोशन कौशिक महोदय को बधाइयां दी हैं तथा शांतिपूर्ण समझाइश  व  जन- जागरूकता हेतु कांकेर जिला पुलिस की सराहना की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *