प्रांतीय वॉच

32 वॉ सड़क सुरक्षा माह : 18 वें दिन यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों से भरवाया गया संकल्प पत्र

Share this

तापस सन्याल/ भिलाई : 32 वॉ सडक सुरक्षा माह के लगातार 18वें दिन यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा शहर के प्रमुख चौक में यातायात नियम का पालन ना करने वाले वाहन चालकों को समझाईस दिया जा रहा है कि वें यातायात नियम का पालन नहीं करने से किस प्रकार एक गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते है जिससे उन्हें आर्थिक एवं शारीरिक तथा पारिवारीक क्षति का नुकसान होता है। जिसका पछतावा उन्हे उम्र भर करना पडता है इसी कडी में नियम का पालन न करने वाले कुल-4650 वाहन चालकों से संकल्प पत्र भरवाया जा चुका है एवं उनके वाहन में चेतावनी पत्र चस्पा किया जा रहा है तथा उन्हें यह शपथ भी दिलाया जा रहा है कि वें आगे भविष्य में सदैव यातायात नियम का पालन करेगें। इसी प्रकार भिलाई इस्पात संयंत्र में ग्रामीण क्षेत्र से सायकल में आने वाले मजदूरो को रात्रि के समय दुर्घटना से बचाने के लिए मरोदा गेट में कुल-275 सायकल के पीछे लाल कलर का रेडियम स्टीकर लगाया गया ताकि दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको को ऐसे स्थान जहां प्रकाश की उचित व्यवस्था न हो वहां सायकल चालक रेडियम के माध्यम से आसानी से दिख सकें। यह कार्य सडक सुरक्षा माह के आगामी दिनों में भी किया जायेगा। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात जागरूकता को लेकर विभिन्न प्रकार के रैली एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है इसी कडी में सायकल रैली दिनांक 05.02.2021 को दिन शुक्रवार समय प्रातः 07.00 बजे स्थान शहीद पार्क सेक्टर 05 से प्रारंभ कर मुर्गा चौक सेक्टर 01 में समाप्त किया जावेगा जिसमें शहर आम नागरिकांे से यह अपील है कि इस जन जागरूकता कार्यक्रम में अधिक से अधिक भाग लेवे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *