प्रांतीय वॉच

दिनदहाड़े चाकूबाजी की घटना से दहला नगर, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Share this

विकास अग्रवाल/खरसिया। 1 फरवरी की सुबह लगभग 10 बजे नगर के व्यस्ततम मार्ग मंगल बाजार रेलवे फाटक के सामने स्थित कांपलेक्स के ऊपर स्थित ग्राहक सेवा केंद्र में दिनदहाड़े ग्राहक सेवा संचालक के ऊपर चाकुओं से कातिलाना हमला हुआ, मामले को देखते हुये प्रथम दृश्टया आपसी रंजिष का मामला प्रतीत हो रहा है, बहरहाल संचालक की रिपोर्ट पर चौंकी पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार रोज की तरह ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक हेमंत ड़नसेना पिता षंकर लाल ड़नसेना अपने ग्राहक सेवा केंद्र के सामने बैठा धूप सेंक रहा था तभी दो युवक आये और पैसे निकालना है कहते हुये उसे बंलाया, जैसे ही संचालक अपने कार्यालय पहुंचा और कंप्यूटर में जैसे ही बैठा दोनों युवकों ने जान से मार देने की बात कहते हुये चाकू निकालकर संचालक के ऊपर हमला कर दिया जिससे उसके गाल, गर्दन तथा हाथ में गंभीर चोट आई, जैसे तैसे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक ने चाकू बाजी करने वाले के हाथ से चाकू छीना जिसके बाद दोनों आरोपी तत्काल वहां से फरार हो गए। हेमंत ड़नसेना को घायल स्थिति में खरसिया सिविल अस्पताल लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया, जिसके बाद पुलिस चौंकी में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवको के विरूद्व भादवि की धारा 307, 34 के तहत मामला पंजीबद्व कर लिया है और आरोपियों की तलाष में जुट गयी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *