बिलासपुर वॉच

पटवारी की शिकायत कलेक्टर से ग्रामीणों ने की हर काम में लेट लतीफी करते हैं

Share this

पटवारी की शिकायत कलेक्टर से ग्रामीणों ने की हर काम में लेट लतीफी करते हैं

यु मुरली राव

बिलासपुर।कलेक्टर महोदय को ज्ञापन देने वाले लोगों का कहना है कि देवरीखुर्द हल्का नं.-42-43 पटवारी राकेश साहू के द्वारा बहुत ही लापरवाही पूर्वक कार्य किया जा रहा है। पटवारी द्वारा किसी भी कार्य को समय पर नहीं किया जाता है। अगर कोई शिक्षा कार्य हेतु पटवारी प्रतिवेदन में साइन करवाने जाते हैं तो उसको भी आना कानी करते हैं कल आना परसों आना शाम को आना बहाना बनाते हैं जिसके कारण बहुत सारे बच्चे स्कॉलरशिप फॉर्म भी नहीं भर पाए हैं। जमीन संबंधी कार्य को समय पर कभी नही करते है किसानो के काम को चार से पाँच महीने तक लटका के रखते बोलते हैं। तहसीलदार बाहर गए हैं अभी साइन नहीं हुआ है इस प्रकार सभी लोगों को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं एवं किसानो के लिए शासन द्वारा दिए जाने वाले लाभ और सुविधा किसानो तक नही पहुँच पाता है अगर कोई किसान बी -1, खसरा, नक्सा, जमीन का नामांतरण के लिए दिया गया आवेदन पाँच – पॉच महिने तक घुमाते है। जिससे उसके हल्के के किसान और नागरिक मानसिक रूप से बहुत परेशान है। पटवारी कार्यालय कभी खुलता है कभी बंद रहता है और खुलता है तो पटवारी नदारत रहते है और उसके सहायक से पुछने पर मुझे नही पता कहा जाता है। आम नागरिक, किसान पटवारी कार्यालय का चक्कर लगा लगाकर बहुत परेशान है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *