बिलासपुर वॉच

BLAST IN SCHOOL:टॉयलेट में विस्फोट मामले को लेकर पालकों में आक्रोश, सेंट पेलोटी स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन…..

Share this

BLAST IN SCHOOL:टॉयलेट में विस्फोट मामले को लेकर पालकों में आक्रोश, सेंट पेलोटी स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन…..

बिलासपुर। सेंट पलोटी स्कूल में टॉयलेट में हुए विस्फोट में छात्रा के घायल होने से नाराज पालक आज सुबह से स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. स्कूल प्रबंधन की लापरवाही से नाराज पालक घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पालकों के प्रदर्शन के बाद भी न तो स्कूल प्रिंसिपल, और न ही डायरेक्टर बाहर आ रहे हैं.

अभिभावकों का सवाल है कि स्कूल प्रशासन जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई हो रही है? परिजनों ने इस हादसे को स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि इसे बच्चों की शरारत बताकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है. घटना के पीछे किसी बड़े स्तर की लापरवाही की बात कहते हुए घटना की गहन जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत बताई.

प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने कहा कि यह पहली बार नहीं हुआ है. पहले भी इस स्कूल में इस तरह की घटनाएँ हो चुकी हैं, लेकिन स्कूल प्रशासन ने हमेशा समझाइश देकर मामले को टाल दिया. उन्होंने 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ़ FIR दर्ज कर दोषी बच्चों को स्कूल से निकाले जाने की मांग की है.

सूत्रों के अनुसार, इस ब्लॉस्ट में इस्तेमाल हुआ सोडियम लैब से नहीं लिया गया था, बल्कि ऑनलाइन पटना से मंगाया गया था. आशंका जताई जा रही है कि यह किसी शिक्षक के लिए मंगाया गया था.

बता दें कि सेंट विंसेंट पलोटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को एक शरारती छात्र ने गर्ल्स टॉयलेट में केमिकल सोडियम डाल दिया था. ऐसे में टॉयलेट गई चौथी कक्षा की छात्रा के फ्लश करते ही विस्फोट होने से वह बुरी तरह से झुलस गई थी. बच्ची के आवाज लगाने पर पहुंचे स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया. सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *