बिलासपुर वॉच

समाजसेवी श्याम सुंदर तिवारी और वार्डवासियों ने    जोन कमिश्नर मधुलिका सिंह से पानी की बर्बादी को लेकर की शिकायत, कमिश्नर ने त्वरित कार्यवाही की

Share this

 

समाजसेवी श्याम सुंदर तिवारी और वार्डवासियों ने  जोन कमिश्नर मधुलिका सिंह से पानी की बर्बादी को लेकर की शिकायत, कमिश्नर ने त्वरित कार्यवाही की

बिलासपुर।शंकर नगर वार्ड नंबर 44 केवट पारा में कई दिनों से नल का पाइप से पानी लीकेज के कारण पानी की बर्बादी और गंदगी हो रही थी जिसके कारण वार्डवासीयो को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था, इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजसेवी श्याम सुंदर तिवारी ने वार्ड वासियों को एकत्रित कर जोन कमिश्नर से शिकायत की जिससे जॉन क्रमांक 6 की कमिश्नर मधुलिका सिंह ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कर्मचारियों को आदेशित किया ताकि यह समस्या जल्दी दूर हो सके। जिसका परिणाम स्वरूप इस पाइपलाइन की तुरंत मरम्मत कराई गई, अब मोहल्ले वासियों को दूषित पानी के जगह स्वच्छ पानी भरपूर मात्रा में मिल रहा है। इस समस्या से वार्ड वासियों को निजात दिलाने में समाजसेवी श्यामसुंदर तिवारी का विशेष योगदान रहा, वहीं जोन कमिश्नर का शिकायत में तुरंत संज्ञान लेना को भी लोगों ने सराहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *