MCB ( महेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर)

चिरमिरी मंडल की बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और दिए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता बढ़ाने के गुर।

Share this

 

चिरमिरी मंडल की बैठक में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और दिए कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता बढ़ाने के गुर।

चिरमिरी – चिरमिरी के हल्दीबाड़ी एन सी पी एच चिरमिरी मे भाजपा मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक में पहुंचे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा के पुरोधा सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा युवा मोर्चा, महिला मंडल, मंडल पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और भाजपा कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष डमरू बेहरा संबोधित करते हुए कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि विश्व में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। यह तभी संभव हो पाया है जब भाजपा के एक एक कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर अपना काम किए थे लेकिन आज हम अपने मंडल में वो ऊर्जा नही देख रहे है। सामने निकाय चुनाव है और हमे पूरी ताकत के साथ सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करना है। इस बार सिस्टम में भी फेरबदल हुआ है। मिस काल, रेफरल कोड और पूरा परिचय भरकर देना है और सक्रिय सदस्यता के लिए कम से कम 50 लोगों को भाजपा की सदस्यता अपने रिफरल कोड से भरवाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में पार्षद और पार्टी में पद के इच्छुक इस बात को गांठ बांध ले कि वो तभी अपना दावा कर सकेंगे जब वे सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में 50 लोगों को सदस्यता दिलाए होंगे वही मंडल के कार्यकर्ताओं में जोश भरने शामिल हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सबसे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद किया और कहा कि आपके ही अथक मेहनत की बदौलत मैं विधायक बना, प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री बना, आपने ही केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया है और अब बारी अपने घर की है।

श्री जायसवाल ने कहा कि आप खाने में कितना भी वेरायटी मेंटेन कर ले अगर खाना बनाने वाली ठीक नहीं है तो स्वादिष्ठ खाने की उम्मीद नहीं कर सकते है और खाना बनाने का काम हमारा नगरीय निकाय है इसलिए भाजपा 40 वार्डों समेत महापौर के लिए कमर कसी है। आप सभी चुनाव में जीत को सुनिश्चित करने के लिए सबसे पहले सदस्यता अभियान में तेजी लाएं और लक्ष्य से ज्यादा सदस्यता बनाने की पहल करे। मंत्री महोदय ने यह भी कहा कि 100 से ज्यादा सदस्यता बनाने वाले कार्यकर्ताओं को धार्मिक यात्रा में शामिल होने का एक सुनहरा अवसर प्राप्त होगा।
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एक बार फिर विधानसभा में विकास कार्यों के लिए हुई स्वीकृतियों को कार्यकर्ताओं के समक्ष आम जनता के बीच में रखने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं 12 से 16 घंटे काम कर रहा हूं तो यह आपकी ऊर्जा है और आप लोगो के सम्मान में कोई कमी ना हो इसलिए करता हूं लेकिन निकाय चुनाव जीतना क्षेत्र के विकास के लिए जरूरी है। इसके साथ ही एक बार फिर महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से महिला स्वसहायता समूह निर्माण जल्द से जल्द पूर्ण करा लेने की बात पर जोर दिया वही भाजपा महिला मोर्चा को नवरात्रि में तीन दिन भव्य रूप से आयोजित होने वाले डांडिया के टीम को तैयार करने रूपरेखा बनाने जवाबदारी दी। उक्त कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष से लेकर भाजपा के विभिन्न मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी, मंडल के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *