प्रांतीय वॉच

निर्धन महिला का लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष और 108 के कर्मचारियों ने सहयोग कर उपचार कराकर निशुल्क खाद्यान्न सामग्री का किया वितरण

Share this

जानिसार अख्तर/ लखनपुर। लखनपुर विकासखंड के ग्राम लोसगीनिवासी 50 वर्षीय निर्धन महिला सुजाता बाई पति चमरू जो लखनपुर राशन लेने आ रही थी जो लोसगी मुख्य मार्ग वनरक्षक आवास के सामने सड़क किनारे अचेत अवस्था में गिरी हुई थी। उसी रास्ते से गुजर रहे 108 के चालक रामदास पैकरा , ई एम टी हरीश रजक उसे उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। उपचार के बाद होश में आने पर निर्धन महिला ने अपनी आपबीती बताते हुए घर मे राशन सामग्री नही होने की बात कही। यह पूरा मामला लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव के संज्ञान में आते ही जनपद उपाध्यक्ष ने आईटी सेल पदाधिकारी मक़सूद हुसैन के माध्यम से उस निर्धन महिला के लिए खाद्यान्न सामग्री व्यवस्था कर सुरक्षित उस महिला को उसके घर तक पहुँचवाया। इस सहयोग के लिए महिला ने लखनपुर जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव और 108 के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *