सन्नी खान/ बालोद : कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में अधिकारियों निर्देशित किया कि समय सीमा के लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें। उन्होंने मुख्यमंत्री जनचौपाल, मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा विभागवार की और लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य शासन की महत्वाकंाक्षी सुराजी गांव योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जिले में निर्मित गौठानों में आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने गौठानों में गोधन न्याय योजना के तहत् अब तक खरीदे गए गोबर और लाभान्वित पशुपालक किसानांे की भी जानकारी ली। उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली और शेष कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् हितग्राहियों को गरम भोजन, रेडी-टू-ईंट वितरण की जानकारी ली। बैठक में अपर कलेक्टर श्री ए.के.बाजपेयी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. बालोद श्री आर.एस.ठाकुर, एस.डी.एम. डौण्डीलोहारा श्री ऋषिकेश तिवारी, एस.डी.एम. गुरूर श्री अमित श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थामस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, श्री अभिषेक दीवान, श्री सुब्रत प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
समय सीमा के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : कलेक्टर

