प्रांतीय वॉच

नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने किया पदभार ग्रहण 

Share this
जांजगीर-चांपा : जिला पंचायत के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने  11 जनवरी 2021 सोमवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया।  उनका जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने नये सीईओ श्री ठाकुर का स्वागत किया। तत्पश्चात नये सीईओ ने अधिकारी-कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और संबंधित शाखाओं के कामकाजों की जानकारी प्राप्त की। नवपदस्थ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं और इसके पूर्व वे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर में पदस्थ थे।
Attachments area
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *