प्रभु राम की धरती से संदेश लेकर उनके ननिहाल हम आए हैं – योगी आदित्यनाथ
बिलासपुर| योगी आदित्यनाथ आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे राजनंदगांव और कोरबा में सभा करने के बाद वह बिलासपुर में बहतराई स्टेडियम में आयोजित सभा में पहुंचे। यहां सुशांत शुक्ला ने पुष्प गुच्छ और खुमारी पहनाकर उनका स्वागत किया,
योगी ने कहा कि प्रभु राम की धरती से संदेश लेकर उनके ननिहाल हम आए हैं। ये बताने आए हैं कि, अयोध्या में रामलला आ गए हैं। मोदी जी के नेतृत्व में राम राज्य की स्थापना होने जा रही है। उन्होंने कहा कि, जब रायपुर में राम मंदिर बन रहा था तब भी मैं यहां आया था। सबसे पहले बच्चा ननिहाल आता है। भगवान राम का मंदिर भी छत्तीसगढ़ में पहले बना था। मैंने रमन सिंह से रायपुर में कहा था, आपने यहां भव्य राम मंदिर बनाया है अब जल्द ही अयोध्या में भी बन जाएगा।कांग्रेस ने राम के नाम को नकार दिया। 1947 में देश की सत्ता कांग्रेस के हाथ में आई। कांग्रेस ने देश को जातिवाद, भाषावाद, क्षेत्रवाद,अराजकता, आतंकवाद, नक्सलवाद की ओर धकेल दिया।भारतीय जन संघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर को भारत का हिस्सा बनने के लिए कई आंदोलन किए। इसीलिए भारतीय जन संघ और भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता नारा लगाता था जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है। योगी ने कहा की कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटने काम किया,कांग्रेस घोटाले ही घोटाले करती है,और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने का काम करती है| बिलासपुर में योगी आदित्यनाथ स्वागत में बुलडोजर यात्रा भी निकाली गई। मंच में रामलला की तस्वीर लगाई गई है। सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने बिलासपुर से लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू के लिए समर्थन मांगा।
