कांग्रेस से नाराज विष्णु यादव ने भाजपा का हाथ थामा
बिलासपुर।भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू की नामांकन रैली के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर पहुंचे हुए हैं। यहां उनकी मौजूदगी में विष्णु यादव ने भाजपा में प्रवेश किया। ज्ञात हो कि विष्णु यादव ने नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद कांग्रेस के नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि बार-बार उनके साथ अन्याय हो रहा है। एक बार उनका नाम घोषित हो जाने के बाद टिकट में बदलाव कर दिया जाता है। वे पूर्व में एआईसीसी के डेलिगेट रह चुके हैं। आखिरकार आज विष्णु यादव ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा में प्रवेश कर लिया। वही उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा छत्तीसगढ़ में अब दो विष्णु काम करेंगे।