पुरूषोत्तम कैवर्त/ कसडोल : अपने मांगों को लेकर दो सप्ताह से संयुक्त रूप से आंदोलनरत सचिव एवं रोजगार सहायक संघ ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उनके मांगों पर ध्यान नहीं दिए जाने से आहत होकर हवन व मुंडन संस्कार कराने का निर्णय लिया। और दिनाँक 7.1.2021को सचिव एवं रोजगार सहायकों ने जनपद पंचायत कसडोल के बाहर धरना स्थल पर मांग को तत्काल पूर्ण करने हेतु हवन यज्ञ कर मुंडन कराए। इस दौरान वे ईश्वर से प्रार्थना किए कि राज्य सरकार को सद्बुद्धि मिले और शीघ्र उनकी मांगें पूरी करे। इस संबंध में पूछे जाने पर सचिव संघ के जिलाध्यक्ष कामता साहू ने कहा कि हमारी ये मांगे काफी वर्षों से लंबित हैं जिसे पूरा करने हमारी संगठन द्वारा कई बार राज्य सरकार से चर्चा की गई किन्तु सरकार द्वारा पूरा नहीं किया गया। इसलिए हमे आंदोलन की राह अपनाना पड़ा और दिनांक 26 दिसंबर 2020 से प्रदेश स्तर पर हड़ताल पर हैं। कामता साहू ने आगे कहा कि जनपद पंचायतों के अधिकारी कर्मचारी सहित अनेक राजनीतिक दलों के लोगों एवं सभी कर्मचारी संगठनों के लोगों ने भी हमारी मांगों को जायज ठहरा कर समर्थन दिया है, फिर भी राज्य सरकार का ध्यान हमारी ओर नहीं आ रहा है और गहरी नींद में सो रही है। इसलिए राज्य सरकार को नींद से जगाने के लिए सचिव एवं रोजगार सहायक संघ ने संयुक्त रूप से हवन यज्ञ और मुंडन कराने के निर्णय लिए तथा हमारे अनेक साथियों ने मुंडन कराए।
हड़ताली सचिव एवं रोजगार सहायकों ने किया हवन व मुंडन कराने का निर्णय

