प्रांतीय वॉच रायपुर वॉच

अरविंद केजरीवाल ने जेल से AAP विधायकों को दिए ये निर्देश

Share this

दिल्ली आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से पत्नी सुनीता केजरीवाल की राजनीति में सहभागिता बढ़ने लगी है। रही है। ताजा मामले में सुनीता केजरीवाल ने आज गुरुवार को प्रेस वार्ता कर सीएम केजरीवाल का तिहाड़ जेल से दिल्ली के विधायकों को भेजा गया संदेश साझा किया।

 

उन्होंने कहा कि आपके केजरीवाल ने सभी विधायकों के लिए जेल से संदेश भेजा है। मैं जेल में हूं, इस वजह से किसी भी दिल्लीवासी को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए। हर विधायक इलाके का रोज दौरा करे और लोगों से उनकी समस्याएं पूछे और उसे दूर करे। दिल्ली के दो करोड़ लोग मेरा परिवार हैं।

  • मैं जेल में हूं लेकिन मेरे दिल्ली वासियों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
  • हर विधायक नियमित रूप से अपने इलाके का दौरा करे, लोगों से उनकी परेशानी पूछे और उसे दूर करे
  • मैं सिर्फ सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने की बात नहीं कर रहा, उन्हें और भी कोई दिक्कत हो तो उसका समाधान करें
  • मेरे दो करोड़ दिल्ली वासियों को किसी भी स्तर पर कोई समस्या न हो। भगवान सबका भला करे।

बता दें कि 15 अप्रैल तक दिल्ली के सीएम न्यायिक हिरासत रहेंगे। इसके बाद सोमवार शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *