प्रांतीय वॉच

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले गौठान के निरीक्षण करने कोंगेरा पहुंचे विधायक  कलेक्टर व एसपी भी रहे मौजूद

Share this
प्रकाश नाग/ केशकाल : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का लगभग ढाई वर्ष के बाद कोंडागांव जिले में आगमन होने वाला है। जिसके पुख्ता इंतजाम के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी क्रम में मंगलवार को केशकाल विधायक व बस्तर विकास प्राधिकरण संतराम नेताम, कोंडागांव कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी सिद्धार्थ तिवारी जिला पंचायत सीईओ डीएन कश्यप एसडीएम दीनदयाल मंडावी समेत जिले के आला अधिकारियों का दल बडेराजपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कोंगेरा पहुंचा। बता दें कि 20 और 21 जनवरी को कोंडागांव प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बडेराजपुर ब्लॉक के ग्राम कोंगेरा में गौठान का निरीक्षण व जनसभा करने वाले हैं। जिसके लिए विधायक सन्तराम नेताम के साथ कलेक्टर, एसपी समेत जिले के आला अधिकारियों का दल  गौठान का जायजा लेने व जनसभा के लिए स्थान का चयन करने पहुंचे थे। इस दौरान जनसभा के लिए स्थान का चयन किया गया साथ ही गौठान का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं के सम्बंध में कलेक्टर ने आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *