प्रांतीय वॉच

कलेक्टर ने धानखरीदी केंद्र और गंजेनार पुलिया का किया निरीक्षण

Share this
  • धान विक्रय करने आए किसानों से की चर्चा

बालकृष्ण मिश्रा/ सुकमा : कलेक्टर विनीत नंदनवार ने छिंदगढ़ और सुकमा विकासखंड के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा कर धान खरीदी केंद्र में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कृषकों से सोासायटी में बारदाने की उपलब्धता, धान की गुणवत्ता, टोकन काटने की प्रक्रिया और किसानों को दी जानी वाली भुगतान की भी जानकारी ली। कृषकों ने बताया कि उन्हें धान बेचने में कोई समस्या नहीं आ रही है। बड़ी ही सरलता से उन्हें टोकन प्रदान किए जा रहे हैं और धान के तौल में भी कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। वे जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए किए गए इंतजामों से संतुष्ट हैं। श्री नंदनवार ने सोसायटी प्रबंधकों को छोटे और मंझोले किसानों का प्राथमिकता से टोकन काटकर धान खरीदी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसका ध्यान रखने की हिदायत दी। कलेक्टर श्री नंदनवार ने छिंदगढ़ विकासखंड अन्तर्गत गंजेनार से कोडरीपाल घाट शबरी नदी पर निर्माणधीन पुल का निरीक्षण किया। इस 300 मीटर पुल के निर्माण से छिंदगढ़ विकासखंड के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत होगी। वर्तमान में गंजेनार वासियों को शबरी नदी के दूसरे छोर पर बसे ग्राम कोडरीपाल, बुड़दी जाने के लिए जिला मुख्यालय सुकमा होते हुए 45 किलोमीटर से अधिक का फासला तय करना पड़ता है। पुल के निर्माण से लगभग 5 से 6 पंचायत गंजेनार से जुड़ जाएंगे। मुख्यतः कोडरीपाल, कावसीरास, बोरगुड़ा, गुम्मा, तालनार, एवं बुड़दी तक ग्रामीणों की आवाजाही सुगमता से हो जाएगी। 45 किलोमीटर का फासला महज 5 किलोमीटर के दायरे में सिमट कर रह जाएगा। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्यों में सहूलियत होगी। इस दौरान एसडीएम सुकमा श्री नभ एल स्माइल, डीएमसी श्री एस एस चैहान उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *