रांची। झारखंड के राज्यपाल ने झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के नेता चंपई सोरेन को शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया है। चंपई सोरेन को बहुमत साबित करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया है। इस बीच खबर है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
कहा जा रहा है कि सोरेन परिवार में मुख्यमंत्री पद के लिए मचे घमासान के बात चंपई सोरेन को आगे किया गया। वे हेमंत सोरेन के भरोसेमंद साथी हैं। सत्ताधारी गठबंधन के विधायक सुरक्षा के लिए बाहर भेजे जा रहे हैं। खबर है कि विधायक हैदराबाद जाएंगे और बहुमत सिद्ध करने के समय वापस आएंगे। चंपई सोरेन शपथ ग्रहण समारोह के पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन और उनकी पत्नी का आशीर्वाद लेने उनके निवास पहुंचे।

