बिलासपुर वॉच

नारी शक्ति दिवस पर वनवासी विकास समिति द्वारा नारी शक्ति टीम का किया गया सम्मान

Share this

 

नारी शक्ति दिवस पर वनवासी विकास समिति द्वारा नारी शक्ति टीम का किया गया सम्मान

– सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। 26 जनवरी नारी शक्ति दिवस के अवसर पर वनवासी विकास समिति, छत्तीसगढ़, महिला समिति द्वारा मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया। समाज के अलग- अलग क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली उन महिलाओं का इस अवसर पर सम्मान किया गया है ,जिन्होंने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। इस अवसर पर वनवासी विकास समिति छत्तीसगढ़ द्वारा नारी शक्ति टीम का भी सम्मान किया गया। नारी शक्ति टीम से नितिशा पमनानी, ललिता लहरे, मानसी अग्रवाल और पूजा थवाईत ने यह सम्मान ग्रहण किया। देवकीनंदन दीक्षित सभा गृह में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन में सम्मानित होने वाली नारी शक्ति टीम में प्रदेश भर में 500 से अधिक बहने शामिल है, जिसमें नगर से ही करीब 200 सदस्य होंगी। नारी शक्ति टीम द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में पीड़ित महिलाओं की मदद की जाती है, जिसमें दहेज प्रताड़ित, लव जिहाद की शिकार महिलाओं की मदद की जाती है। साथ ही गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान किया जाता है। कोरोना के समय भी नारी शक्ति टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया था। किसी भी क्षेत्र में प्रताड़ित और पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए नारी शक्ति टीम से जुड़ी सदस्य 24 घंटे उपलब्ध होती है। इस संबंध में बताया गया कि कोई भी पीड़ित महिला उनसे 94241 28953 पर संपर्क कर सकती है, इसके अलावा भी इसी नंबर पर अपना नाम व्हाट्सएप कर टीम के साथ जुड़ भी सकती है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *