देश दुनिया वॉच

CRIME NEWS : क्राइम ब्रांच ने पकड़ी 12 करोड़ 50 लाख की चरस…बिहार के 2 आरोपी गिरफ्तार

Share this

भोपाल : ऑपरेशन अंकुश के तहत भोपाल पुलिस की अवैध मादक पदार्थ पर कार्रवाई जारी है. क्राइम ब्रांच ने प्रदेश के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप को जब्त कर अन्तरराज्य गिरोह का पर्दाफाश किया है. नेपाल से भोपाल चरस लेकर आ रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 36 किलोग्राम चरस जब्त की है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 12 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है.

पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि, आरोपी सस्ते दामों में अवैध मादक पदार्थ बिहार के रास्ते नेपाल से लेकर आते थे. क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, 2 आरोपी नेपाल से चरस की बड़ी खेप लेकर भोपाल पहुंचे हैं,  और वह कोच फैक्ट्री के पास जंगल में सप्लाई के लिए बैठे हैं. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया.

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *