नई दिल्ली: भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया गया जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैंपियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई।
हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति भवन में समारोह में 26 खिलाड़ियों और पैरा खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिछले साल दुनिया की नंबर एक जोड़ी बनने वाले चिराग और सात्विक की नजरें पेरिस ओलिंपिक पर टिकी हैं। फिलहाल दूसरी विश्व रैंकिंग पर काबिज इस जोड़ी का इस साल होने वाले पेरिस खेलों के लिए क्वॉलिफाइ करना लगभग तय है।
| मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 | |
| खिलाड़ी | खेल |
| चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी | बैडमिंटन |
| रंकीरेड्डी सात्विक साई राज | बैडमिंटन |
| खेल और खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार 2023 | |
| खिलाड़ी | खेल |
| ओजस प्रवीण देवताले | आर्चरी |
| अदिति गोपीचंद स्वामी | आर्चरी |
| श्रीशंकर एम | एथलेटिक्स |
| पारुल चौधरी | एथलेटिक्स |
| मोहम्मद हुसामुद्दीन | मुक्केबाजी |
| आर वैशाली | शतरंज |
| मोहम्मद शमी | क्रिकेट |
| अनुश अग्रवाल | घुड़सवार |
| दिव्याकृति सिंह | घुड़सवारी ड्रेसेज |
| दीक्षा डागर | गोल्फ |
| कृष्ण बहादुर पाठक | हॉकी |
| पुखरामबम सुशीला चानू | हॉकी |
| पवन कुमार | कबड्डी |
| रितु नेगी | कबड्डी |
| नसरीन | खो-खो |
| पिंकी | लॉन कटोरे |
| ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर | शूटिंग |
| ईशा सिंह | शूटिंग |
| हरिंदर पाल सिंह संधू | स्क्वाश |
| अयहिका मुखर्जी | टेबल टेनिस |
| सुनील कुमार | कुश्ती |
| एंटीम | कुश्ती |
| नाओरेम रोशिबिना देवी | वुशु |
| शीतल देवी | पैरा आर्चरी |
| इलूरी अजय कुमार रेड्डी | ब्लाइंड क्रिकेट |
| प्राची यादव | पैैरा कैनोइंग |
| खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार 2023 (रेगुलर कैटिगरी) | |
| कोच | खेल |
| ललित कुमार | कुश्ती |
| आर बी रमेश | शतरंज |
| महावीर प्रसाद सैनी | पैरा एथलेटिक्स |
| शिवेंद्र सिंह | हॉकी |
| गणेश प्रभाकर देवरुखकर | मलखंब |
| लाइफ टाइम कैटिगरी | |
| कोच | खेल |
| जसकीरत सिंह ग्रेवाल | गोल्फ |
| भास्करन ई | कबड्डी |
| जयन्त कुमार पुसीलाल | टेबल टेनिस |
| लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार 2023 | |
| खिलाड़ी | खेल |
| मंजूषा कंवर | बैडमिंटन |
| विनीत कुमार शर्मा | हॉकी |
| कविता सेल्वराज | कबड्डी |
| मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी 2023 | |
| गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर | कुल मिलाकर विजेता विश्वविद्यालय |
| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब | प्रथम उपविजेता विश्वविद्यालय |
| कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र | द्वितीय उपविजेता विश्वविद्यालय |

