रायपुर वॉच

राजभवन में आज रामविचार नेताम लेंगे प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ…

Share this

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामविचार नेताम आज 17 दिसंबर को प्रोटेम स्पीकर की शपथ लेंगे। वहीं राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन इन्हें शपथ दिलाएंगे। सुबह 11 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। बता दें कि 19 दिसंबर से शीतकालीन सत्र शुरू होगा, इस दौरान नेता नेताम नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवायेंगे। इस बीच मंत्रिमंडल के विस्तार होने की भी संभावना है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *