
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल पाली में आनंद मेला का हुआ आयोजन
पाली/ सुरेंद्र सिंह ठाकुर। पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस को अवकाश होने के कारण स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी स्कूल पाली में आज दिनांक 23/10/ 2023 को आनंद मेला का आयोजन किया गया।आनंद मेला में मुख्य रूप से कक्षा 6वीं से 12वीं के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार की खाद्य पदार्थ का 18 स्थल लगाया गया था।आनंद मेला का उद्घाटन संस्था के प्राचार्य टी. पी. उपाध्याय द्वारा 10.00 बजे सुबह दिया गया तथा दोपहर 2.00 बजे आनंद मेला का समापन हो गया।
विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं ने उत्साह के साथ आनंद लिया। विद्यालय के पूर्व में पदस्थ श्री असीम स्वर्णकार सर के उपस्थित होने पर छात्र- छात्राए बहुत खुश हुए।
प्राचार्य द्वारा कार्यक्रम की सफलतापूर्वक आयोजन के लिए समस्त शिक्षकों /समस्त छात्र छात्राओ को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
