रायपुर वॉच

‘मुख्यमंत्री को माफी मांगनी चाहिए’… बृजमोहन अग्रवाल ने कहा – हमारे लोगों को धमकी दी जाती है, 14 नवंबर को करूंगा खुलासा

Share this

रायपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मै मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया से आहत हूं। मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। मुझे 7 बार रायपुर की जनता ने चुना है। सीएम की कृपा से मै मंत्री नहीं था।

उन्होंने कहा कि जिन शब्दों का उपयोग हुआ है किसी को ऐसे शब्द नहीं उपयोग करना चाहिए। मै मुख्यमंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा और निर्वाचन आयोग में भी शिकायत दर्ज करूंगा। मेरा उनको चैलेंज है कि मै उनके खिलाफ चुनाव लडूंगा, सीट का निर्णय वह करेंगे, मै ताल ठोक रहा हूं वह भी ताल ठोकें।

उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पैसे वालों के हो गए है, जिनके ऊपर शराब माफिया के आरोप और हत्या के आरोप है, सीएम बघेल उनके हो गए है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ को ऐसे लोगों के हाथ में सौप दिया है। वे अब माफियाओं के सरताज हो गए है। मुख्यमंत्री ने रायपुर दक्षिण का चुनाव ठेका में एजाज ढेबर और अनवर ढेबर को दे दिया है।

बृजमोहन ने कहा कि रायपुर मेरा घर है। मेरा सबसे अच्छे संबंध हैं। रायपुर में कोई नहीं कह सकता कि मैने किसी के साथ भेद भाव किया हो। कांग्रेस अब माफियाओं के संरक्षक हो चुके हैं। चुनाव भी ठेके पर दिए जाते हैं, यह पहली बार सुन रहा हूं। हमारे लोगों को धमकी दी जाती है। 14 नवंबर को खुलासा करूंगा की किसे धमकी दी गई है।

बृजमोहन अग्रवाल ने आगे कहा कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया बाकी आरोपियों को क्यों नहीं गिरफ्तार किया गया। महापौर के वार्ड में ऐसा क्यों? मै मुख्यमंत्री से जवाब चाहता हूं। मुख्यमंत्री जी आप अपने वरिष्ठ विधायक साथी के खिलाफ जो अपशब्दों का उपयोग किया उसके लिए आपको शर्मिंदगी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *