नरसिंग मंडावी/ नारायणपुर : छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय महासचिव,जिले के निर्भीक पत्रकार अभिषेक बेनर्जी के जन्मदिवस पर यूनियन के नारायणपुर जिला इकाई के सदस्यों ने जिला अस्पताल जाकर फल वितरण किया। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के जिला महासचिव संतनाथ उसेंडी ने बताया आज छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संभागीय महासचिव श्रीमान अभिषेक बेनर्जी जी का जन्मदिवस है,इस अवसर पर हमारे यूनियन के सभी पत्रकार साथी आज फल वितरण कर उनके दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के जिला महासचिव संतनाथ उसेंडी, गेंदलाल मरकाम,बृजलाल मानिकपुरी,रोशन ठाकुर,आकाश ठाकुर व समस्त पदाधिकारी तथा सदस्य उपस्थित थे।
सीजेयू महासचिव के जन्मदिन पर यूनियन के सदस्यों ने बांटे फल व कंबल
