अंबागढ़ चौकी

नई दिल्ली एम्स के द्वारा 13सितम्बर को लगाया जाएगा मिर्गी रोगियों के लिए मुफ़्त शिविर

Share this

*नई दिल्ली एम्स के द्वारा 13सितम्बर को लगाया जाएगा मिर्गी रोगियों के लिए मुफ़्त शिविर*

प्रशान्त शर्मा अंबागढ़ चौकी
एम्स नई दिल्ली का न्यूरोलॉजी विभाग के द्वारा मिर्गी रोगियों के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंबागढ़ चौकी में 13सितम्बर को एक मुफ्त शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमे जिले के मिर्गी रोगियों को तथा मिर्गी रोग के लक्षण दिखने वाले रोगियों को मुफ्त में इलाज किया जाएगा। चिकित्सा शिविर में मिर्गी से संबंधित सभी पुरानी एवं नई बीमारी एवं उनके लक्षणों के रोगियों का इलाज किया जाएगा जिसमें नई दिल्ली भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद एम्स की न्यूरोलॉजिस्ट रोगियों का परीक्षण करने के बाद उपचार के लिए दवाइयां भी मुफ्त में दिया जाएगा। इस शिविर का आयोजन अंबागढ़ चौकी के बस स्टैंड स्थित अस्पताल में किया जाएगा।इस शिविर में डॉ ममता भूषण सिंह एमडी डीएम एफ ए ए एन प्राध्यापक न्यूरोलॉजी विभाग एम्स नई दिल्ली के द्वारा रोगियों का इलाज किया जाएगा।इस कार्य को करने के लिए एम्स की टीम ने पूर्व में ही जिले के सभी क्षेत्र में जानकारी एकत्रित करने के लिए जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र का दौरा कर रही है जिससे नवीन जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतिम गांव तक के मिर्गी रोगियों को इस शिविर का लाभ प्राप्त हो सके साथ ही आयोजक दल ने इस शिविर में सभी मिर्गी के लक्षण एवं पुराने मिर्गी के रोगों से जस्ट हुए मरीजों से या आग्रह किया है कि बेझिझक इस शिविर में आकर अपने बीमारी के इलाज के साथ ही उचित परामर्श एवं दवाइयां भी शासन के द्वारा वितरित की जाएगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *