रविशंकर गुप्ता/ अंबिकापुर : आज सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन भूपेश बघेल का प्रवास था जहां जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मुलाकात किया एवं यह मांग रखा कि अम्बिकापुर सरगुजा संभाग का मुख्यालय है, और इस मुख्यालय में ओबीसी के गरीब बच्चों को पढऩे के लिए जो गरीब बच्चे बाहर से आकर पढ़ते हैं उनके रहने के लिए कोई छात्रावास नहीं है। अत: 100 बेड का एक छात्रावास बनाया जाए जहां ओबीसी के गरीब बच्चे रहकर और अपनी शिक्षा दीक्षा पूरी कर सके और अपनी पढ़ाई को बहुत अच्छे से कर सके। मुख्यमंत्री ने बहुत ही प्रसन्नता जाहिर करते हुए इस मांग को तत्काल स्वीकृत किया और अंबिकापुर में 100 बेड का छात्रावास बनाने का घोषणा भी की। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता के साथ जिला उपाध्यक्ष राजकुमार सोनी, जिला के सचिव और मीडिया प्रभारी अविनाश प्रियांशु, जिला सचिव सरजु साहू जी सीतापुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनीष गुप्ता जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बतौली के पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष अवधेश गुप्ता जी जिले के सचिव कॉल ईश्वर साहू जिला महामंत्री भरत गुप्ता एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा पिछड़ा वर्ग विभाग मुख्यमंत्री को इस मांग को तत्काल स्वीकृत करने के लिए बहुत-बहुत आभार प्रकट करती है बहुत-बहुत धन्यवाद बहुत-बहुत आभार ।
सरगुजा प्रवास पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंबिकापुर में 100 बेड का ओबीसी छात्रावास बनाने का किया घोषणा… जिला कांग्रेस कमेटी व सरगुजा पिछड़ा वर्ग विभाग ने मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद…

