प्रांतीय वॉच

मिशन 2023 : कांग्रेस के 125 कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल

Share this

कवर्धा। छत्तीसगढ़ में इसी साल के आखिरी में विधानसभा चुनाव होने वाला है। सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं नेताओं और कार्यकर्ताओं के दल बदल का भी सिलसिला जारी है। इस बीच कवर्धा जिले में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने सभी को भाजपा की सदस्यता दिलाई है।

कवर्धा जिले में लगातार कांग्रेस का लोग साथ छोड़ रहे हैं। इससे पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका लगते नजर आ रहा है। पंडरिया विधानसभा के ग्राम दशरंगपुर में कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक अशोक साहू ने कांग्रेस के 125 कार्यकर्ताओं को भाजपा में सदस्यता दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक साहू ने भाजपा की दोनों विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव में जितने की दावा किया और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने की बात कही है। इसके साथ ही मंत्री मो.अकबर पर प्रोपेगेंडा करने का आरोप लगाया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *