BREAKING CG NEWS

CG CRIME: कार खराब होते ही खुला गांजा तस्करी का राज, महासमुंद में 2 आरोपी गिरफ्तार…

Share this

महासमुंद। तहसील कार्यालय के सामने खड़ी एक कार से पेट्रोलिंग टीम ने गांजा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह कि ओडिशा से ला रहे गांजा तीन थाना क्षेत्र से गुजर कर महासमुंद मुख्यालय में कार बंद होने पर पकड़ा गया है। पेट्रोलिंग टीम ने महाराष्ट्र पासिंग कार में सवार दो युवकों से शक के आधार पर पूछताछ की और कार की तलाशी ली तो उसमें गांजा पाया गया।

महासमुंद शहर में नेशनल हाईवे 353 स्थित तहसील कार्यालय के सामने मंगलवार की रात करीब 9.15 बजे महाराष्ट्र पासिंग कार एम एच 31 डीसी 2140 बंद हो गई। कार में दो युवक सवार थे। दोनों ने बहुत कोशिश की लेकिन कार चालू नहीं हुआ। युवक डरे सहमे इधर उधर देख रहे थे। इस बीच हाईवे से पेट्रोलिंग वाहन गुजर रही थी। महाराष्ट्र पासिंग होने के कारण पेट्रोलिंग टीम ने कार के करीब जाकर पूछताछ करना शुरू कर दिया। दोनों युवक घबराते हुए कार बंद पड़ जाने की बात बताई।

पेट्रोलिंग टीम ने युवकों से कहां जाना है, इस पर दोनों युवक घबरा गए। टीम को शक हुआ तो दोनों को कार से नीचे उतरने कहा। पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार की पिछली सीट के नीचे से खाकी टेप से लिपटा हुआ एक-एक किलो गांजा का 15-20 पैकेट निकाला। पेट्रोलिंग टीम ने इसकी सूचना सायबर सेल को दी। सायबर से दो लोग मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को पेट्रोलिंग गाड़ी में बिठाकर साथ ले गए।

ओडिशा से महासमुंद तक पड़ते हैं चार थाने

पेट्रोलिंग टीम आम लोगों की मदद से कार को धक्का देकर सिटी कोतवाली ले गए। पुलिस सहित आम लोग भी जानते हैं कि महासमुंद जिले में पकड़े जाने वाला गांजा ओडिशा से लेकर जिले के रास्ते से होकर गुरता है। यहां चौंकाने वाली बात यह है कि महाराष्ट्र पासिंग कार कोमाखान, बागबाहरा, खल्लारी थाना क्षेत्र से गुजरते हुए महासमुंद शहर में बंद होने से पकड़ा जाता है, जो पुलिस की मुस्तैदी और दावे की कलाई खोल कर रख दी है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *