प्रांतीय वॉच

पुण्यतिथि पर याद किये गए बाबा साहब अम्बेडकर 

Share this
  • बाबा साहब दलितों के साथ-साथ गरीबों के भी हितैषी थे – देवीलाल बार्वे 
कमलेश रजक/ मुंडा : भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि रविवार को ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज के पदाधिकारियों सहित अन्य लोगों के द्वारा गुरू घासीदास सांस्कृतिक भवन लवन में मनाया गया। इस मौके पर उपस्थित जनों ने बाबा साहब की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्वांजलि दी। ब्लाॅक अध्यक्ष देवीलाल बार्वे ने कहा कि बाबा साहब दलितों के ही नहीं गरीबों के भी हितैषी थे। बाबा साहब के बनाए गए संविधान के कारण ही देश एकता के सूत्र में बंधा हुआ है। बाबा साहेब विश्व स्तर के विधिवेत्ता थे। श्री बार्वे ने आगे कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो। संतोष कुर्रे ने कहा कि सविधान निर्माता, भारत रत्न, विश्व विभूति डा. अम्बेडकर केवल एक जाति वर्ग के नहीं बल्कि पूरे मानव जाति के लिए पे्ररणा श्रोत है। बाबा साहब मानव नहीं बल्कि महामानव थे। उनका भारत ही नहीं विश्व जगत लोहा मान रहा है। लोगों ने उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। सुरेश कोसले ने कहा कि डाॅ. भीमराव को भारतीय संविधान के जनक रूप में जाना जाता है। देश की भलाई के लिए किए गए कार्यो के कारण उन्हें भारत रत्न की उपाधी से भी सम्मानित किया जा चूका है। धर्मेन्द्र अनंत ने कहा कि बाबा साहब डाॅ भीमराव अंबेडकर ने पूरे मानव समाज में एकता एवं समानता में लाने का काम किया। उन्होंने भारतीय संविधान लिखकर सभी मानव को हक और अधिकार दिलाया। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए हक और अधिकार दिया। इस दौरान देवीलाल बार्वे, लालाराम वर्मा, टिहलू साहू, बनवारी बार्वे, अजय बार्वे, पंकज अनंत, सुरेश कोसले, प्रभुवा यादव एवं प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज में धर्मेन्द्र अनंत, संतोष कुर्रे, मैनेजर डहरिया, गिरीश मधुकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *