प्रांतीय वॉच

पट्टे की भूमि पर लगे धान की फसल काटकर ले जा रहे दो ग्रामीण पकड़ाये तीन फरार

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर : मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरजा निवासी गोपाल राम साहू पिता स्वर्गीय महादेव साहू उम्र 70 वर्ष के पट्टे की भूमि खसरा नंबर 824/1,824/2 व 774 रकबा 0322 ,0.0169 हेक्टेयर भूमि में इस वर्ष धान का फसल लगाया गया था उक्त धान को  3 दिसंबर दोपहर लगभग 12:00 बजे गांव के ही जयप्रकाश साहू, रंजन साहू, शिवलोचन साहू, राजेंद्र साहू, अजय साहू के द्वारा धान फसल को  काटकर स्कॉट ट्रैक्टर MP 27  4060 तथा बिना नंबर के बोलेरो पिकअप वाहन में  लादकर  अपने घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। सूचना पर लखनपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लखनपुर पुलिस को देख कर  सभी आरोपी  अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए  लखनपुर पुलिस के द्वारा धान लोड ट्रैक्टर व पिकअप को जप्त कर लिया गया है।  4 दिसंबर को लखनपुर पुलिस विवेचना के दौरान ग्राम कोरजा के आरोपी राजेंद्र उर्फ राजेंदर पिता रामभरोस साहू उम्र 47 वर्ष ग्राम कोरजा घुमका पारा  निवासी रंजन साहू पिता  श्री राम भरोस साहू  उम्र 41 वर्ष ग्राम  कोरजा घुमका पारा थाना लखनपुर से पूछताछ किया गया जिस पर दोनों आरोपियों ने अपराध घटित करना स्वीकार किया है  लखनपुर पुलिस धारा 447, 379,147 भा.द.स के तहत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप अजय शर्मा सहित अन्य आरक्षक  सक्रिय रहे।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *