
बिजली की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह ने दिलाया निजात।
विगत दो दिनों से खराब पड़े ट्रांसफर की वजह से ननकीपाठ के ग्रामीणों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा था, अंकुश सिंह ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए बिजली विभगा से बात कर लगवाया ट्रांसफार्मर।
कुसमी(फिरदौस आलम) – कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत सामरी, ननकी पाठ क्षेत्र में अंकुश सिंह के द्वारा ट्रांसफॉर्मर लगवाया गया, पिछले दो दिनों से ननकी पाठ क्षेत्र के लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके संबंध में स्थानीय पंच एवं सांसद प्रतिनिधि अमर दयाल यादव के द्वारा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह को सूचना दिया गया, जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुए अंकुश सिंह के द्वारा बिजली विभाग को आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया ।
बिजली विभाग के द्वारा तत्काल ही ननकी पाठ में दो दिनों के भीतर ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य किया गया ।क्षेत्र के ग्रामीणों के द्वारा जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह एवं अमर दयाल यादव का आभार व्यक्त किया है।
अंकुश सिंह के द्वारा स्वयं खड़े होकर ट्रांसफॉर्मर का बदलाव करवाया गया ।इस विषय में क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंकुश सिंह से बात करने पर बताया कि, एक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य क्षेत्र के हर छोटी-छोटी समस्याओं को पूरा करना होता है, और जनप्रतिनिधि का मतलब ही लोगों की परेशानियों को हल करना होता है।
वही अंकुश सिंह के द्वारा यह भी भरोसा दिया गया कि आने वाले समय में ऐसी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जब भी ग्रामीण उनके पास आते हैं या उनकी जानकारी में आता है, वह तत्काल ही जन सेवा के लिए समर्पित रहेंगे ।
इस दौरान क्षेत्र के पंच अमर दयाल यादव वरिष्ठ भाजपा नेता रामानंद यादव ,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास गुप्ता ,राम लाल यादव ,वीरेंद्र यादव सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
