देश दुनिया वॉच

Facebook Layoff : Facebook ने एक बार फिर दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, नई भर्ती पर भी लगाई रोक

Share this

Facebook Layoff : फेसबुक की कंपनी ने मेटा ने दस हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 5000 नए लोगों की नई  भर्ती पर भी रोक लगा दी है। कंपनी के ऐसा करने के पीछे का कारण मेटा को हो रहे लगातार नुकसान बताया है। मेटा अनुसार, पूरे वर्ष 2023 का कुल खर्च 86 बिलियन डॉलर से 92 बिलियन डॉलर की सीमा में होगा। कंपनी की कोशिश खर्च 3-5 बिलियन डॉलर कम करने की है। साथ ही कंपनी आगे आने वाली वैकेंसी को भी बंद करने की तैयारी में है।

कंपनी ने कहा है कि हम अप्रैल के अंत में अपने टेक डिपार्टमेंट में पुनर्गठन और छंटनी की घोषणा करने की उम्मीद करते हैं। इसमें मई तक का समय लग सकता है। टेक इंडस्ट्री ने 2022 की शुरुआत के बाद से 280,000 से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से अब तक निकाल दिया है, जिनमें से लगभग 40% संख्या अकेले जनवरी और फरवरी महीने की है।

बता दें कि मंगलवार को कारोबार खुलने के बाद मेटा के शेयर 6% ऊपर चढ़े थे। एग्जीक्यूटिव आउटप्लेसमेंट फर्म चैलेंजर ग्रे एंड क्रिसमस के मुताबिक, टेक इंडस्ट्री ने कुल 63,216 कटौती की है, जो पिछले साल इसी अवधि में घोषित 187 कटौती से 33,705 प्रतिशत अधिक है। इस क्षेत्र ने 2023 में सभी नौकरियों में 35 प्रतिशत कटौती की घोषणा की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *