पंडरिया – मनोज पाठक/ राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष माननीया सोनिया गांधी जी के राजनीतिक सलाहकार एवं कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अहमद पटेल जी के दुखद निधन पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के महामंत्री श्री अर्जुन तिवारी जी के अगवाई मे कांग्रेसियों ने पंडरिया विश्राम गृह मे शोक सभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई श्री अर्जुन तिवारी जी ने अहमद पटेल की आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अश्रुपूरित श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए कहा कि श्री अहमद पटेल जी के निधन होने पर कांग्रेस अपने एक सिपाही खो दिया जिसकी पूर्ति करना पाना असंभव है उक्त कार्यक्रम मे श्री अर्जुन तिवारी जी के साथ श्याम कश्यप,रामकुमार ठाकुर,संजीव तिवारी,पप्पू ठाकुर,अशोक कश्यप जी प्रशांत राजपूत,पालन सिंह बैस,गुरुदत्त शर्मा,अतुल बारगाह, मनीष शर्मा,रोहित गबेल,रामेश्वर गबेल,तामस्कर यादव,भीषण तिवारी,प्रदीप जयसवाल, कालू सलूजा,नीरज,सूरज यादव,सुरेश सिंह,अश्वनी तिवारी,सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित रहे l
दीपावली मिलन समारोह स्थगित
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता अहमद पटेल जी के निधन हो जाने पर राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी में तीन दिवसीय शोक घोषित किया है जिसके कारण पंडरिया में आयोजीत दिनांक 27 नवम्बर का दीपावली मिलन समारोह स्थगित किया जा रहा है एवं उक्त कार्यक्रम आगामी नवीन तिथि पर संम्पन्न होगा । कार्यक्रम केंसिल नही हुआ है अपितु स्थगित हुआ है ।

