प्रांतीय वॉच

भाजपा चिरमिरी मंडल महामंत्री बने धर्मेन्द्र त्रिपाठी

Share this

चिरमिरी (भरत मिश्रा)। भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी- भरतपुर जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी के निर्देशानुसार एवं भाजपा मंडल प्रभारी जमुना पांडेय एवं सह प्रभारी सत्यनारायण विश्वकर्मा के सहमति से चिरमिरी मंडल अध्यक्ष रघुनंदन यादव के अनुशंसा पर
हल्दीबाड़ी निवासी धर्मेन्द्र त्रिपाठी को भाजपा चिरमिरी मंडल के महामंत्री के पद में नियुक्त किया गया है। धर्मेन्द्र त्रिपाठी के महामंत्री बनने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी और प्रशन्नता जाहिर की है। वही धर्मेन्द्र ने महामंत्री बनने पर सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया है और अपने पद का पूरे निष्ठा के साथ निर्वहन करने की बात कही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *