- जांच में जुटी पुलिस
प्रकाश नाग/ केशकाल । धनोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोरकोटी में अज्ञात युवक द्वारा एक मासूम नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। बच्ची के चिल्लाने पर आरोपी मौके से तुरंत फरार हो गया जिस पर परिवार वालों ने थाना धनोरा पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की ।
प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर को एक नाबालिग बच्ची जिनका उम्र 10 वर्ष बताया जा रहा है कि उस बच्ची को एक अज्ञात युवक के द्वारा घर मे अकेला देख घर मे घुसा तथा बच्ची को बहला-फुसलाकर अपनी बाईक में बैठाया तथा घुमाने के नाम से बच्ची को सूनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश किया। जिस पर बच्ची के चीखने चिल्लाने रोने से उक्त युवक डर गया और लड़की को रास्ते मे ही छोड़ कर भाग गया। घटना की जानकारी कोंडागांव पुुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को मिलते ही तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों को जांच करने आदेशित किया । जिस पर पुलिस पूरी गंभीरता से मामले की तफ्तीश करते आरोपी को पकड़ने आसपास पूरेेे क्षेत्र पता चला की जा रही है
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार जब उक्त मामले की जानकारी सबसे पहले पत्रकारों को मिली तो स्थानीय पुलिस के अधिकारी द्वारा हैरानी जाहिर करते हुए सोच में पड़ गई कि पत्रकारों को सबसे पहले कैसे सूचना मिल जाती है । बहरहाल घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ थाना पहुंचकर उक्त घटना की आपबीती बतलाई जिस पर पुलिस ने भी तत्काल एक्शन लेते हुए एसडीओपी अमित पटेल स्वंय ही धनोरा थाना पहुंचे और घटनास्थल पहुंचकर आरोपी की तलाश में जुट गए हैं साथ ही पुलिस हर एक पहलू पर जांच कर रही है जहां-जहां नाबालिग बच्ची को अज्ञात आरोपी के द्वारा घुमाया गया था और आसपास के लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है ।
समाचार लिखे जाने तक सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि एक अज्ञात युवक को पकड़ लिया गया है और पूछताछ के लिए धनोरा थाना लाया गया है पीड़िता के द्वारा पहचान के बाद ही मामले का पूरा खुलासा हो पाएगा ।

