प्रांतीय वॉच

कार्यालय का चक्कर लगाने और अधिकारियों से मिलने बाद भी दिव्यांग बच्चे को नहीं मिल पा रहा शासकीय योजनाओं का लाभ 

Share this
ढाई साल के बच्चे का चारों हाथ पैर से दिव्यांग है
प्रकाश नाग/ केशकाल । शासन प्रशासन के द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी वर्तमान में ऐसी कई योजनाएं है जिनके बारे में आज भी ग्रामीण अनभिज्ञ हैं। लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ग्रामीण क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता है। इसी तरह शासन की खोखली योजनाओं को दर्पण दिखाता हुआ एक मामला सामने आया है जहां ढाई वर्षीय दिव्यांग बच्चे के पिता कार्यालय और अधिकारियों का चक्कर लगाने के बाद भी आज पर्यंत तक उन्हें किसी प्रकार की योजना का लाभ नहीं मिल पाया।
आपको बता दें कि केशकाल विधानसभा के फरसगांव ब्लाक अंतर्गत ग्राम चनियागांव निवासी गोलू नेताम अपने ढाई साल के बच्चे को लेकर फरसगांव जनपद कार्यालय सहित कई शिविरों में जाकर आवेदन दिया लेकिन अब तक उस असहाय और गरीब पिता का सुनवाई नहीं हुआ। और आवेदन को कहीं फाइलों में ही बंद कर रख दिया गया जिसके चलते अब तक सत्संग के द्वारा मिलने वाली योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है ना ही अब तक प्रमाण पत्र बन पाया है ।
गोलू नेताम का कहना है कि हम गरीब परिवार के हैं और जब जन्म हुआ तब पूरा परिवार बच्चे को देखकर चकित रह गए। पिछले ढाई साल से हम लोगों ने उस बच्चे को भली-भांति देखरेख कर पालन पोषण कर रहे हैं। साथ ही हम लगातार कार्यालय और अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन अब तक हमें आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। न ही अब तक कोई भी अधिकारी कर्मचारी पूछ परख करने आया है। फरसगांव जनपद कार्यालय में भी जाकर आवेदन दिए और उनके द्वारा कहा गया कि कोंडागांव जाओ फिर हम वहां भी गए थे फिर भी किसी भी दरबदर की ठोकरों के सिवाय अन्य किसी प्रकार का लाभ नहीं मिला। तथा आज भी हम शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि हमें शासन प्रशासन की योजनाओं का लाभ मिले और जिससे बच्चे का भविष्य सुधर सके ।
इस विषय पर कोंडागांव मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.  टी.आर कंवर ने कहा कि इस विषय पर हमें आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुआ है कार्यकर्ता को भेजकर उस निशक्त बच्चे का हाल-चाल पूछ कर जल्द ही प्रमाण पत्र बनाए जाएगा साथ ही शासन प्रशासन को भी इसके बारे में अवगत कराया जाएगा जिससे उसे लाभ मिल सके।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *