प्रांतीय वॉच

घर से घूमने निकला था बुजुर्ग, फिर इस हालत में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

Share this

जांजगीर-चांपा। जिले में एक बुजुर्ग ने पहाड़ पर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया गया है कि वह सोमवार को घर से निकला था। लेकिन वापस नहीं लौटा आज उसकी लाश मिली है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कटनई निवासी बोटोंग डहरिया(65) सोमवार दोपहर को खाना खाने के बाद घूमने निकला था। उसने परिजनों को भी इस बात की जानकारी दी थी। इसके बाद शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस बीच मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोग पहरी पहाड़ पर लकड़ी काटने गए थे। वहीं उन्होंने बोटोंग का शव देखा था। लोगों ने पुलिस को और उसके परिजनों को इस बात की जानकारी दी थी।

सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने कहा वह सोमवार दोपहर से घूमने जाने की बात कहकर निकला है। उसने ऐसा क्यों किया इस बात की जानकारी उन्हें नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *