देश दुनिया वॉच

श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, युवक की बॉडी के टुकड़े कर फ्रिज में रखे, फिर लगाया ठिकाने

Share this

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ईस्ट दिल्ली में मिल रहे इंसानी शरीर के टुकड़ों की गुत्थी को सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वारदात को एक लड़का और लड़की ने मिलकर अंजाम दिया है।

यह मामला अक्षरधाम मंदिर के पास पांडव नगर इलाके का है। यहां रहने वाले एक युवक की हत्या के बाद उसकी आरोपी लड़का-लड़की ही अपने घर में शव के टुकड़े करके फ्रीज में छिपाकर रखे हुए थे और फिर उन टुकड़ों को मौका पाकर पांडव नगर इलाके में फेंक दिया करते थे। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के अलावा फ्रीज भी बरामद कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कत्ल की इस ख़ौफ़नाक वारदात को पूनम और दीपक ने अंजाम दिया था। मृतक अंजन दास को नशे की गोलियां खिलाई गईं और फिर उसकी हत्या की गई। अवैध संबंधों की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया था।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *