रायपुर वॉच

BREAKING : ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगे हाथों महिला कर्मचारी समेत 2 रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार

Share this

रायपुर। ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई कर रिश्वत लेते हुए दो बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए रिश्वतखोरों में एक महिला सहित दो कर्मचारी है जो पशु चिकित्सा सेवाएं कार्यालय महासमुंद में पदस्थ है। दोनों आरोपी 40 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए हैं।

जानकारी के अनुसार, ईओडब्ल्यू-एसीबी छत्तीसगढ़ रायपुर के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एसपी पंकज चन्द्रा के नेतृत्व में एसीबी यूनिट रायपुर की टीम ने आज कार्यवाही कर अवैध पारितोषिक की मांग करने वाले सरिता त्रिपाठी सहायक ग्रेड-1, उमाशंकर गुप्ता सहायक ग्रेड-2, कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाए महासमुंद को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

प्रार्थिया ने एसीबी रायपुर में शिकायत की थी कि प्रार्थिया के सेवानिवृत्त होने के पश्चात् उनके पेंशन तथा जीपीएफ निकालने के एवज में कार्यालय उप संचालक, पशु चिकित्सा सेवाएं जिला महासमुद छ.ग. में पदस्थ सरिता त्रिपाठी और उमाशंकर गुप्ता द्वारा द्वितीय किस्त के रूप में 40,000 रूपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इससे पहले 57,000 रूपये पहले ही लिया जा चुका था। प्रार्थिया और आरोपियों के बीच 40,000 रूपये देने की सहमति बनी। शिकायत की जांच होने के बाद आज 12 अक्टूबर को प्राथिया से मांगी गई रिश्वत की रकम 40,000 रूपये लेते सरिता त्रिपाठी और उमाशंकर गुप्ता को कार्यालय मे रंगे हाथ पकड़ा गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *