BREAKING CG NEWS

Online Betting App Case: सट्टा किंग बाबू खेमानी पर शिकंजा! ₹1.42 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Share this

Online Betting App Case: Screws on Satta King Babu Khemani! Property worth ₹1.42 crore attached

रायपुर:  शुक्रवार को सेंट्रल ज़ोन के गंज थाना पुलिस और एसीसीयू टीम की ओर से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी और उसके सहयोगियों की अपराध से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 107 के अंतर्गत न्यायालय में कुर्की की कार्रवाई पेश की गई.

CG Online Betting: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क पर बड़ा एक्शन! बाबू खेमानी के करीबी गिरफ्तार

बाबू उर्फ गुलशन खेमानी पर कसा शिकंजा

सेंट्रल ज़ोन गंज थाना में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस के तहत 13 अप्रैल 2026 को एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा एप पर कार्रवाई की गई. ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वाले संगठित गिरोह का खुलासा पुलिस ने कार्रवाई के बाद किया. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी अपने सहयोगियों के माध्यम से कॉल सेंटर, विभिन्न मोबाइल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग कर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का संचालन कर रहा था.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *