BREAKING CG NEWS

आवारा सांड का आतंक! बुजुर्ग पर पीछे से किया हमला, गोद में बैठा मासूम भी जमीन पर गिरा

Share this

The terror of the stray bull! The elderly man was attacked from behind, the innocent sitting in the lap also fell to the ground

रायपुर। राजधानी रायपुर में आवारा मवेशियों आतंक बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, अभी एक मामला राजधानी के डीडीयू नगर सेक्टर -2 से सामने आया है, जहां एक आवारा सांड ने बुजुर्ग पर अचानक पीछे से हमला कर दिया। सांड की जोरदार टक्कर से बुजुर्ग जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उनकी गोद में मौजूद मासूम बच्चा भी नीचे गिर गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग इलाके में बच्चे के साथ मौजूद थे, तभी सांड ने अचानक पीछे से आकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हमले से बुजुर्ग संभल नहीं सके और सड़क पर गिर पड़े। उनके साथ मौजूद बच्चा भी नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इलाके में आवारा मवेशियों की मौजूदगी लगातार बनी रहती है। लोगों ने नगर निगम की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आवारा मवेशियों को पकड़ने और उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *