Bilaspur Violence: History-sheeter Sohail Khan surrenders after 4 days!
Bilaspur Violence: बिलासपुर. बिलासपुर के खपरगंज में दो पक्षों में विवाद के बाद हुए बवाल मामले में मास्टर माइंड सोहेल खान ने कोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया है. वहीं पुलिस ने उसके फरार तीन साथियों को भी पकड़ लिया है. पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस की लगातार दबाव के चलते चार दिन फरारी काटने के बाद 1 सितंबर की रात आरोपी सोहेल खान ने कोनी थाने में जाकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने उसके फरार साथी खपरगंज निवासी अरबाज, अब्दुल रज्जाक और एक अन्य को लालखदान क्षेत्र से पकड़ लिया है. पुलिस चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है.
Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना
अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार
इससे पहले पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था. जिसमें सोहेल गुट से आठ और ठाकुर राम सिंह के गुट से तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं सोहेल खान की गिरफ्तारी से अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 12 हो गयी है. वहीं मामले का एक और मुख्य आरोपी ठाकुर राम सिंह फरार है. साथ ही अन्य लोग भी फरार है. पुलिस सभी की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

