BREAKING CG NEWS

Bilaspur Violence: बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल ने सरकार पर साधा निशाना

Share this

Bilaspur Violence: Bhupesh Baghel targets the government over the violence in Bilaspur.

रायपुर। बिलासपुर में हुई हिंसा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने गृह मंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है और अपना जिला भी नहीं संभल रहा। भूपेश बघेल ने कहा, “इसका मतलब यह है कि गृह मंत्री अक्षम हैं। गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा है, अपना जिला नहीं संभल रहा है। स्थिति लाचार और खराब है। ये सिर्फ वसूली में लगे हैं।”

उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप लगा देना आसान है, लेकिन कार्रवाई करना अलग बात है। बघेल ने आरोप लगाया कि आरएसएस से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है, इसलिए केवल आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *