BREAKING CG NEWS

Chamoli Tunnel Accident: छत्तीसगढ़ के 4 मजदूरों की मौत,CM साय ने किया 5-5 लाख मुआवजे का ऐलान

Share this

Chamoli Tunnel Accident: 4 laborers from Chhattisgarh killed; CM Sai announces compensation of ₹5 lakh each.

Chamoli Tunnel Accident:bरायपुर. उत्तराखंड के चमोली में 13 अगस्त को हुए दर्दनाक टनल हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई. मरने वालों में 4 मजदूर छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के निवासी थे. हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री साय ने मृतक श्रमिकों के परिजनों 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. वहीं दो घायलों को इलाज के लिए 50-50 हजार रुपये देने के निर्देश दिए गए हैं.

इस हादसे में कोंडागांव जिले के ग्राम धनसुली के 2, मदनार के 1 और दहीकोंगा के 1 श्रमिक की मृत्यु हुई है, जबकि जिले के 2 श्रमिक घायल हुए हैं. दिवंगत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार किया गया.

Read more:- अचानक धंसी THDC की टनल: अंदर फंसे कई मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *