BREAKING CG NEWS

Raigarh GST Raid: रायगढ़ के प्लांट में सेंट्रल GST टीम की छापेमारी! 

Share this

Raigarh GST Raid: Central GST team raids plant in Raigarh!

Raigarh GST Raid: रायगढ़:  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सेंट्रल जीएसटी विभाग की कार्रवाई से कारोबारी हलकों में हलचल मच गई है। मंगलवार को विभाग की टीम ने जोरापाली क्षेत्र स्थित एक प्लांट में दबिश देकर बिलिंग, भुगतान और टैक्स से जुड़े दस्तावेजों की जांच की।

शुरुआती तौर पर कार्रवाई को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका से जोड़कर देखा जा रहा है।भौगोलिक संदर्भ मिली जानकारी के मुताबिक, संबंधित फर्म की कारोबारी गतिविधियों और लेनदेन पर विभाग की नजर थी। खासकर इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) से जुड़े कुछ लेनदेन संदेह के दायरे में बताए जा रहे हैं। इसी आधार पर सेंट्रल जीएसटी की टीम प्लांट पहुंची और कई घंटे तक रिकॉर्ड खंगालती रही।

Read more:- छत्तीसगढ़ GST प्रमोशन परीक्षा में घोटाले का आरोप! ननकीराम कंवर ने PM मोदी से लगाई जांच की गुहार

प्लांट में कई घंटे चली जांच के बाद विभाग ने क्या कार्रवाई की या कोई दस्तावेज जब्त किए गए हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही मामले में स्थिति स्पष्ट होगी। सेंट्रल और स्टेट जीएसटी विभाग समय-समय पर टैक्स चोरी और फर्जी आईटीसी जैसे मामलों में कार्रवाई करते रहे हैं। रायगढ़ में हुई इस कार्रवाई को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *