BREAKING CG NEWS

फ्यूचर रेडी छत्तीसगढ़’ पहल की शुरुआत, उद्योग की वास्तविक समस्याओं पर विद्यार्थी तैयार करेंगे इनोवेटिव सॉल्यूशन

Share this

Launch of the ‘Future-Ready Chhattisgarh’ initiative: Students to develop innovative solutions for real-world industry challenges.

रायपुर, 19 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के युवाओं को भविष्य की तकनीकी एवं औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने और उनमें एआई, इनोवेशन, प्रॉब्लम सॉल्विंग एवं लीडरशिप जैसी क्षमताओं को विकसित करने के उद्देश्य से ‘फ्यूचर रेडी छत्तीसगढ़ – एआई कैपेसिटी बिल्डिंग एंड इनोवेशन प्रोग्राम’ की शुरुआत 11 अगस्त 2026 को इंटरनेशनल यूथ डे 2026 के अवसर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी), रायपुर में हुई।

इस पहल का आयोजन गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जबकि बिजनेसगढ़ इस कार्यक्रम में नॉलेज पार्टनर के रूप में सहयोग कर रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और इंडस्ट्री लीडर्स को एक साझा मंच पर लाकर छत्तीसगढ़ में भविष्य के लिए तैयार प्रतिभाओं और एक मजबूत इनोवेशन इकोसिस्टम का निर्माण करना है।

 

*चार सप्ताह में चार विशेष सत्र*

 

‘फ्यूचर रेडी छत्तीसगढ़’ के अंतर्गत चार सप्ताह तक कुल चार विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। 11 अगस्त को इसके शुभारंभ के बाद इस श्रृंखला का पहला सत्र 18 अगस्त को एनआईटी रायपुर के सीसीसी भवन में आयोजित किया गया।

 

पहले सत्र का नेतृत्व विशोमनी के फाउंडर श्री कुलदीप आनंद ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ भविष्य की इंडस्ट्री में आवश्यक कौशल, एआई के बढ़ते उपयोग, समस्या को सही तरीके से पहचानने तथा वास्तविक समस्याओं के लिए प्रभावी समाधान विकसित करने के दृष्टिकोण पर चर्चा की।

 

*इंडस्ट्री की समस्या, विद्यार्थियों का समाधान*

 

इस पहल की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता कॉरपोरेट इनोवेशन चैलेंज है। इसके अंतर्गत गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड की टीम इंडस्ट्री से जुड़ी वास्तविक समस्याओं और प्रॉब्लम स्टेटमेंट्स को विद्यार्थियों के सामने रखेगी।

विद्यार्थी इन वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान विकसित करने के लिए गोदावरी पावर एंड इस्पात की टीम, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स और मेंटर्स के साथ मिलकर काम करेंगे। उनका उद्देश्य केवल आइडिया प्रस्तुत करना नहीं, बल्कि ऐसे प्रैक्टिकल और इनोवेटिव सॉल्यूशन विकसित करना होगा जिन्हें भविष्य में वास्तविक इंडस्ट्री में लागू किया जा सके।

 

इस प्रक्रिया में विद्यार्थी समस्या की पहचान, रिसर्च, आइडिया जनरेशन, टेक्नोलॉजी के उपयोग, प्रोटोटाइप और समाधान की टेस्टिंग जैसे विभिन्न चरणों से गुजरेंगे। इससे उन्हें कक्षा में सीखे गए ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक परिस्थितियों में लागू करने का अनुभव मिलेगा।

 

*इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच बनेगा मजबूत कनेक्शन*

 

बिजनेसगढ़ के माध्यम से इस पहल का एक प्रमुख उद्देश्य इंडस्ट्री–एकेडेमिया–स्टूडेंट–स्टार्टअप के बीच मजबूत कनेक्शन विकसित करना है। छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में पढ़ने वाले युवाओं की प्रतिभा और नई सोच को इंडस्ट्री की वास्तविक जरूरतों से जोड़कर स्थानीय समस्याओं के लिए स्थानीय स्तर पर इनोवेटिव समाधान तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस मॉडल के माध्यम से विद्यार्थियों को केवल नौकरी के लिए तैयार करने के बजाय उन्हें प्रॉब्लम सॉल्वर, इनोवेटर और भविष्य के एंटरप्रेन्योर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम में स्किल्स, लीडरशिप और ऑपर्च्युनिटी को प्रमुख आधार बनाया गया है। एआई और नई तकनीकों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवाओं को भविष्य के कार्यक्षेत्र के लिए तैयार करना इस पहल का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

आयोजकों का मानना है कि छत्तीसगढ़ जैसे तेजी से विकसित हो रहे राज्य में यदि इंडस्ट्री की वास्तविक चुनौतियों को विद्यार्थियों की युवा सोच, तकनीकी क्षमता और इनोवेशन से जोड़ा जाए, तो इससे न केवल कंपनियों की समस्याओं के नए समाधान मिल सकते हैं, बल्कि राज्य में नए स्टार्टअप और रोजगार के अवसर भी विकसित हो सकते हैं।

‘फ्यूचर रेडी छत्तीसगढ़’ इसी दिशा में एक ऐसा प्रयास है, जहां इंडस्ट्री की समस्या, विद्यार्थियों की सोच और तकनीक की शक्ति को एक साथ लाकर भविष्य के समाधान तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *