BREAKING CG NEWS

जेल प्रहरी के लापता होने के पीछे की कहानी!

Share this

बालोद, 17 अगस्त 2026( जिला संवाददाता फिलिप चाको)  सहायक जेल अधीक्षक जिला जेल संजारी बालोद के द्वारा जिला जेल बालोद में बंद विचाराधीन बंदी के मोबाईल उपयोग एवं जेल प्रशासन के द्वारा उसकी तलाशी के दौरान मोबाईल जब्ती के संबंध में जानकारी साझा की गई है। सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल बालोद को 12 अगस्त को जानकारी मिलने के उपरांत विचाराधीन बंदी की तलाशी की गई। जांच में विचाराधीन बंदी द्वारा अपने अंडरवियर में छिपाए गए मोबाईल को जब्त किया गया।

Read more:- CG NEWS : चंगाई सभा में धर्मांतरण का आरोप, हिंदू संगठन और ईसाई समुदाय आमने-सामने

उन्होंने बताया कि विचाराधीन बंदी को इसके संबंध में पूछताछ करने पर बताया गया कि ये मोबाईल उसके जेल प्रहरी श्री महेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा दिया गया है।  सहायक जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल की सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर इसकी पुष्टि भी हुई है। उन्होंनेे बताया कि 13 अगस्त 2026 को जेल प्रहरी श्री महेन्द्र वर्मा अपना वाहन छोड़कर चले गए हैं। जिसकी रिपोर्ट जेल अधीक्षक द्वारा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित थाना प्रभारी को दी गई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *