Kolkata Hotel Fire: Midnight chaos at hotel; fire claims 9 lives.
Kolkata Hotel Fire: कोलकाता। अग्नि सुरक्षा के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए बंगाल में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार देर रात मध्य कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते आसपास के होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के वक्त गहरी नींद में सो रहे लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही पूरा परिस धुएं से भर गया। इस दुखद घटना में एक मासूम बच्चे और महिला सहित नौ लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि कई अन्य अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
Read more:- RAIPUR FIRE NEWS: मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों को जैसे – तैसे निकाला गया बाहर
60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
रात करीब दो बजे होटल की तीसरी मंजिल पर लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई। संकरी गली और बेहद तंग रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियों को अंदर पहुंचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। राहत व बचाव दल ने 60 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
शॉर्ट शर्किट के कारण लगी आग
शुरुआती जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। तारापीठ में हुए अग्निकांड के महज 24 घंटे के भीतर हुए इस दूसरे हादसे ने होटलों में अग्निशमन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की गहन जांच में जुट गई हैं।

