BREAKING CG NEWS

CG BJP NEWS: BJP प्रदेश कार्यालय में सहयोग केंद्र की वापसी

Share this

CG BJP NEWS : बीजेपी फिर से सहयोग केंद्र शुरू करने वाली है। जो की भाजपा के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगा। 3 से 7 अगस्त तक कैबिनेट मंत्रियों के बैठने का सिलसिला चलेगा. इस दौरान वह कार्यकर्ताओं और आमजनों की समस्याएं सुनेंगे.

read more: – BSP Iron Theft Case: BSP लोहा चोरी केस में BJP नेता गिरफ्तार

सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने के मुताबिक सहयोग केंद्र में आगामी 3 अगस्त से लगातार पांच दिन राज्य सरकार के मंत्री दोपहर 3 से 5 बजे तक प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे. साथ ही इसके निराकरण की पहल भी करेंगे. इसके लिए कार्यकर्ताओं को दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक प्रदेश कार्यालय आकर पंजीयन कराना होगा. आबंटित टोकन के आधार पर क्रमशः सुनवाई होगी.

सहयोग केंद्र में 3 अगस्त को मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, 4 अगस्त को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, 5 अगस्त को शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, 6 अगस्त को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और 7 अगस्त को कृषि मंत्री रामविचार नेताम उपस्थित रहेंगे.

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *