BREAKING CG NEWS

Sex Racket Bust: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! महिला आरोपी गिरफ्तार

Share this

Sex Racket Bust: रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । दरअसल, रायगढ़ के लालटंकी क्षेत्र के पास एक मकान में ये गंदा खेल चल रहा था। पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली तब साइबर सेल के साथ मकान में छापा मारा गया । जहां से एक महिला को गिरफ्तार किया गया और दो महिलाएं संदिग्ध परस्थिति में मिली। जिनसे मामले के बारे में पूछताछ किया जा रहा है। मामला कोतवाली थाना का है।

Read more:- Sex Racket Busted: प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस में चल रहा था गंदा खेल! बवाल के बाद दो लोग गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार गिरफ्तार महिला का नाम लक्ष्मी है। पुलिस को आशंका है कि वह लंबे समय से इस कथित सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध परिस्थितियों में मिली एक युवती कोतवाली थाना क्षेत्र और दूसरी भूपदेवपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों से पूछताछ जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। संभावना है कि आज पूरे मामले का आधिकारिक खुलासा किया जाएगा।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *